5 Australian Bowlers With Most Wickets In T20is Mitchell Starc To Pat Cummins 8051408
T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, जानें कौन सा बॉलर लिस्ट में टॉप
Most Wickets in T20 for Australia: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लिस्ट में पैट कमिंस से लेकर मिचेल स्टार्क तक का नाम शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर का नाम फेहरिस्त में 5वें नंबर पर है. उन्होंने 49 मैचों में 23.04 की औसत से 49 विकेट लिए हैं. जिसमें 2 फाइव विकेट हॉल भी शामिल है.
People are also watching
2/5
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. उन्होंने 57 टी20 मैच में 23.57 की औसत से 66 विकेट लिए हैं. हालांकि वो पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट काफी कम खेलते हुए दिखाई दिए हैं.
3/5
जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अक्सर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चकमा देते हुए नजर आते रहते हैं. उनका जलवा क्रिकेट के तीनों प्रारुप में देखने को मिला है. हेजलवुड ने अबतक 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 21.8 की औसत से 73 विकेट रहे हैं.
4/5
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उनका नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने 65 टी20 मैच में 23.8 की औसत से 79 विकेट अपने नाम किए हैं.
5/5
एडम जंपा
मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है. उन्होंने 103 टी20 मैचों में 21.11 की औसत से 130 विकेट अपने नाम किया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.