5 Batsmen Who Most 99 Out In Ipl History Ishan Kishan Prithvi Shaw Virat Kohli 8053614
IPL में सबसे ज्यादा बार 99 रन पर आउट होने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक विदेशी खिलाड़ी का नाम
Top 5 players out on 99 in IPL: आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं. लेकिन 5 ऐसे बल्लेबाज हैं. जो 99 रनों पर आउट हो चुके हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में 1 बार 99 रन पर आउट हो चुके हैं. वो आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 99 रन पर आउट हो चुके हैं.
People are also watching
2/5
पृथ्वी शॉ
आईपीएल के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 रन पर आउट हो चुके हैं. वो 1 रन से पहला आईपीएल शतक लगाने से चूक गए थे.
3/5
ईशान किशन
आईपीएल के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. ईशान आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे.
4/5
विराट कोहली
रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल में कई शतक लगा चुके हैं. लेकिन एक बार कोहली सिर्फ 1 रन से शतक बनाने से चूक गए थे.वो 99 रन पर दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ साल 2013 में आउट हुए थे.
5/5
क्रिस गेल
आईपीएल के सबसे खतरनाक विदेशी बल्लेबाजों में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है. वो लीग में कई शतक लगा चुके हैं. लेकिन एक बार गेल आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 99 रन पर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.