एंटरटेनमेंट खर्च को स्मार्ट तरीके से कम करेंगे ये क्रेडिट कार्ड
मूवी हो, वेब सीरीज हो या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग (OTT) प्लेटफॉर्म या फिर वीकेंड में बाहर खाने का प्लान ही क्यों न हो... बिल पेमेंट के लिए हम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर देते हैं. इनसे हमारा खर्च बढ़ता ही है. अगर आप भी अपने हर महीने के एंटरटेनमेंट खर्च को स्मार्ट तरीके से बचाना चाहते हैं, तो आपके लिए 5 क्रेडिट कार्ड काम के साबित हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल अगर एंटरटेनमेंट के कामों के लिए किया गया, तो आपको अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल जाएगा. आपको कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट अलग से मिलेंगे. इनमें से एक कार्ड से तो आप एक साल के लिए OTT सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं.