5 Countries With Highest Number Of Fifa World Cup Appearances Cristiano Ronaldo Lionel Messi 8061922
FIFA विश्व कप में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लेने वाले 5 देश, लिस्ट में नहीं है Cristiano Ronaldo की टीम का नाम
Top 5 nations highest FIFA World Cup Appearances: फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा बार खेलने वाले 5 देशों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का नाम शामिल नहीं है. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मेक्सिको का नाम शामिल है. उन्होंने 17 बार फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है. लेकिन एक बार भी वो क्वार्टर फाइनल से आगे का सफर नहीं कर पाई है.
People are also watching
2/5
अर्जेंटीना
फीफा विश्व कप 2022 का खिताब लियोनेल मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने जीता था. वो अबतक 18 बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है. जबकि 3 बार विश्व कप जीता है.
3/5
इटली
इटली का नाम फुटबॉल के क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक है. उन्होंने फीफा विश्व कप में 18 बार हिस्सा लिया है. मगर पिछले कुछ विश्व कप में इटली नदारद रही है. लेकिन इसके बावजूद इटली ने 4 FIFA विश्व कप भी जीते हैं.
4/5
जर्मनी
फुटबॉल जगत में जर्मनी सबसे खतरनाक टीमों में शामिल है. उन्होंने 4 बार FIFA विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है. वहीं 8 बार फाइनल में भी जगह बनाई है. जर्मनी विश्व कप में 20 बार हिस्सा ले चुकी है.
5/5
ब्राजील
FIFA विश्व कप के हर सीजन में हिस्सा लेने वाली दुनिया की इकलौती टीम ब्राजील है. उन्होंने 5 बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है. ब्राजील कुल 22 बार विश्व कप में हिस्सा ले चुकी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.