5 Cricketer Who Died On Field Including One Indian Player Philip Hughes To Wasim Raja 8067330
दुनिया के 5 ऐसे क्रिकेटर, जिन्होंने क्रिकेट के पिच पर गंवा दी अपनी जान; लिस्ट में भारतीय भी शामिल
5 Cricketers Who Died on Field: क्रिकेट की दुनिया में 5 क्रिकेटर जिन्होंने मैदान पर ही अपनी जान गंवा दी. इस लिस्ट में भारत का भी एक खिलाड़ी शामिल है. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.
इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान फोली को बल्लेबाजी के दौरान गेंद आंख के नीचे लगी. जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया. वहां पर फोली का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.
People are also watching
2/5
जुल्फिकार भट्टी
पाकिस्तान के लिए क्लब क्रिकेट खेलने वाले जुल्फिकार भट्टी के साथ क्रिकेट के मैदान पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था. साल 2013 में पुल शॉट खेलने के चक्कर में भट्टी बॉल मिस कर गए. जो सीधे उनके छाती पर जाकर लगी. जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाय गया. मगर उनकी मौत हो गई.
3/5
डैरिन रैंडल
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डैरिन रैंडल साल 2013 में एक घरेलू मुकाबले खेलते हुए चोटिल हो गए थे. जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुल शॉट खेलने के चक्कर में गेंद डैरिन के सिर पर लग गई थी.
4/5
रमन लांबा
रमन लांबा ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 32 वनडे मैच खेले. जिसमें उन्होंने 102 और 783 रन बनाए. ढाका में एक क्लब मैच के दौरान रमन सिली-पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे. जब उनके सिर पर बॉल लगी थी. रमन इसके बाद 3 दिन तक कोमा में रहे. जहां उनकी मौत हो गई.
5/5
फिलिप ह्यूज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया था. साल 2014 में शेफील्ड शील्ड में सीन एबॉट की एक गेंद ह्यूज की गर्दन पर लगी. बॉल लगते ही वो तुरंत मैदान पर गिर पड़े. जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान फिलिप ह्यूज की मौत हो गई.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.