5 Indian Batter With Most Odi Runs Vs Pakistan Kohli And Dhoni Not In The Top 5 Ind Vs Pak Asia Cup 8067073
ODI में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं है कोहली और धोनी का नाम
5 Indian Batter With Most ODI Runs vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 38 मुकाबले में 42.50 की औसत से 1360 रन बनाए हैं. जिसमें युवराज ने 1 शतक और 12 अर्धशतक भी जड़ा है.
People are also watching
2/5
सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के विरुद्ध 53 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें दादा ने 35.14 की औसत से 1652 रन बनाए. वहीं 2 सेंचुरी भी लगाई है.
3/5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31.86 की औसत से 1657 रन बनाए हैं. इस दौरान अजहरुद्दीन के बल्ले से 2 शतक भी देखने को मिले हैं.
4/5
राहुल द्रविड़
भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ 58 वनडे मैच में 1899 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है.
5/5
सचिन तेंदुलकर
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 69 मुकाबले में 5 शतक और 16 अर्धशतक की बदौलत 2526 रन बनाए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.