5 Indian Bowlers Who Took The Most Wickets In T20 Against Pakistan Jasprit Bumrah Arshdeep Singh 8061055
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, 5वें पर है जसप्रीत बुमराह का नाम
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जिसका इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. आइए जानते हैं लिस्ट में किस-किस का नाम है.
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम 5वें पायदान पर हैं. बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 विकेट झटके हैं.
People are also watching
2/5
इरफान पठान
इरफान पठान की गेंदबाजी के सामने खेलने में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को डर लगता था. उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैच में 6 विकेट लिए हैं. वही उनका इकॉनोमी रेट भी सिर्फ 6 का रहा है.
3/5
अर्शदीप सिंह
भारत के खतरनाक गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम तीसरे नंबर पर है. उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध 4 टी20 मैचों में 7 विकेट झटके हैं. जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.85 का रहा है.
4/5
भुवनेश्वर कुमार
भारत के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 7 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. हालांकि वो काफी लंबे अरसे से टीम से बाहर चल रहे हैं.
5/5
हार्दिक पांड्या
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या हैं. उन्होंने 7 टी20 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.25 का रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.