5 Indian Openers Most Runs In Odi Virender Sehwag Rohit Sharma Sachin Tendulkar 8055787
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स, रोहित या सहवाग कौन है आगे?
Highest runs by Indian openers in ODIs: भारत के क्रिकेटिंग इतिहास में कई दिग्गज ओपनर बल्लेबाज आए हैं. आइए जानते हैं कि वनडे में किस बल्लेबाज ने बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम लिस्ट में 5वें पायदान पर है. उन्होंने ओपनर के रुप में 166 मैच खेले हैं. जिसमें शिखर ने 6793 रन बनाए हैं.
People are also watching
2/5
वीरेंद्र सहवाग
भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने ओपनर के तौर पर 204 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें सहवाग ने 7240 रन बनाए हैं.
3/5
रोहित शर्मा
भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ओपनर के रुप में 186 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 3 दोहरे शतक और 27 शतक की मदद से 9138 रन बनाए हैं. हालांकि जल्द ही रोहित इस लिस्ट में गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं.
4/5
सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सौरव गांगुली का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. उन्होंने 242 वनडे मैचों में ओपनिंग की है. जिसमें गांगुली ने 19 शतक की मदद से 9146 रन बनाए हैं.
5/5
सचिन तेंदुलकर
वनडे में भारत के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने भारत के लिए 344 मैचों में ओपनिंग की है. जिसमें उन्होंने 45 शतक और 75 अर्धशतक की मदद से 15310 रन भी बनाए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.