इन जगहों पर मिलेगा सुकून
ज्यादातर लोगों को घूमने का शौक होता है. कुछ लोगों को आध्यात्मिक जगहों पर जाकर शांति मिलती है. अगर आप भी भारत घूमना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बिना किसी होटल का किराया दिए और बिना खाने पर पैसे खर्च किए भी आराम से ठहरा जा सकता है. इतना ही नहीं, इन जगहों पर मिलने वाला खाना भी मुफ्त है. हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां रहने और खाने की सुविधा मुफ्त है.