5 Most Expensive Players Of Sa20 Auction 2025 Gerald Coetzee Aiden Markram Dewald Brevis 8065956
SA20 Auction 2025 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, CSK के खिलाड़ी पर जमकर बरसे पैसे
5 most expensive players of SA20 Auction 2025: एसए20 के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे हैं. जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस और एडेन मार्करम ने करोड़ रुपये कमाए हैं.
जॉबर्ग सुपर किंग्स ने नंद्रे बर्गर को राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपने साथ जोड़ लिया है. ऑक्शन में बर्गर को 3.1 करोड़ रुपये मिले हैं.
People are also watching
2/5
गेराल्ड कोएत्ज़ी
स्टार गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्ज़ी का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. नीलामी में डरबन सुपर जाएंट्स ने गेराल्ड को 7.4 मिलियन रैंड में खरीदा है. जोकि भारतीय रुपये में लगभग 3.7 करोड़ रुपये है.
3/5
वियान मुल्डर
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर पर जॉबर्ग सुपर किंग्स ने दांव चला. उनको नीलामी में 9 मिलियन रैंड यानि 4.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. जो पिछले सीजन डरबन की टीम का हिस्सा थे.
4/5
एडेन मार्करम
एडेन मार्करम को ऑक्शन में डरबन सुपर जायंट्स ने 14 मिलियन रैंड में खरीदा था. जोकि भारतीय रुपये में करीब 7 करोड़ रुपये के आस-पास होता है. उनकी कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 2 बार एसए20 का खिताब जीता है.
5/5
डेवाल्ड ब्रेविस
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की एसए20 ऑक्शन में किस्मत खुल गई है. उनको प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड यानि 8.3 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा है. जिसके साथ ही ब्रेविस SA20 इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.