ऑक्शन में इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश
आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने वाली है. इस साल की नीलामी अब तक की सबसे रोमांचक नीलामी होने की उम्मीद है, जिसमें 10 फ्रैंचाइज़ियों के लिए 77 स्लॉट उपलब्ध हैं. इनमें 31 विदेशी स्लॉट शामिल हैं. इन विदेशी खिलाड़ियों में पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर आगामी नीलामी में पैसों की बारिश हो सकती है.