5 Players To Watch Out For During Ind Vs Uae Asia Cup 2025 Match Jasprit Bumrah Abhishek Sharma Muhammad Wasim 8064831
IND VS UAE: भारत और यूएई के मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तहलका! मुहम्मद वसीम पर होगी सबकी नजर
Top 5 key players India vs UAE match: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा. जिसमें ये 5 खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. टी20 विश्व कप फाइनल के बाद बुमराह पहली बार सफेद बॉल के साथ एक्शन में होंगे. ऐसे में यूएई को इस खतरनाक बॉलर से बचकर रहना होगा.
People are also watching
2/5
आसिफ खान
यूएई के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ खान विस्फोट बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में एक अच्छी पारी खेली थी. लेकिन टीम को जीत दिलाने से चूक गए थे. ऐसे में आसिफ भारत के लिए भी खतरा बन सकते हैं.
3/5
वरुण चक्रवर्ती
भारत के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने जबसे टीम में कमबैक किया है. उनकी स्पिन की गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज के समझ नहीं आई हैं.उनका प्रदर्शन दुबई के मैदानों पर काफी अच्छा रहा है. ऐसे में यूएई के बल्लेबाजों को चक्रवर्ती से सर्तक रहना होगा.
4/5
मुहम्मद वसीम
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने हाल ही में ट्राई सीरीज के दौरान बल्ले से कई धमाकेदार पारियां खेली थी. वो टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. मुहम्मद वसीम पर भारतीय फैंस की निगाहें होगी. क्योंकि वो टीम इंडिया के लिए जरुर खतरा साबित हो सकते हैं.
5/5
अभिषेक शर्मा
भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज और टी20 के नंबर 1 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पर सबकी नजर होगी. उनको ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचान मिली है. यूएई के गेंदबाजों को अभिषेक से सावधान रहने की जरुरत होगी. उनका टी20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.