5 Players Who Have Played The Biggest Innings While Batting At Number 3 In Odis 8056202
वनडे में नंबर 3 पर बैंटिग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी या कोहली नहीं ये प्लेयर है नंबर-1
Top 5 players highest score batting Number 3 in ODIs: वनडे में 3 नंबर पर बैंटिग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है. आइए पूरी फेहरिस्त पर नजर डालते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने नंबर-3 पर बैंटिग करते हुए वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 132 गेंदों पर 177 रन बनाए. जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल हैं.
People are also watching
2/5
विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम फेहरिस्त में चौथे पायदान पर है. कोहली ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों पर 183 रन की पारी खेली थी. जिसमें 22 चौके और 1 छक्का शामिल था.
3/5
महेंद्र सिंह धोनी
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 183 रन की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे. धोनी का वनडे में ये करियर बेस्ट स्कोर भी है.
4/5
फाफ डु प्लेसिस
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में 141 गेंदों पर 185 रन बनाए. जिसमें 16 चौके और 3 छक्के देखने को मिले.
5/5
चार्ल्स कोवेंट्री
जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज चार्ल्स कोवेंट्री के नाम वनडे में नंबर-3 पर बैंटिग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है. उन्होंने साल 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ 156 गेंदों पर 194 रन बनाए थे. जिसमें 16 चौके और 7 छक्के मिले हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.