आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए पावरप्ले में 17 बल्लेबाजों को अपनी जाल में फंसाया था.
People are also watching
2/5
ऐसा करने वाले दुनिया का इकलौते गेंदबाज
मोहम्मद शमी आईसीसी इवेंट में 5 बार फाइव विकेट हॉल लिया है. वो ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी शमी ने पंजा खोला था. चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से शमी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं.
3/5
विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
शमी वनडे विश्व कप के एक सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में 24 विकेट लिए थे. जोकि एक विश्व कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है. वही ओवरऑल में शमी का नाम तीसरे नंबर पर है.
4/5
भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे फाइफर
मोहम्मद शमी भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं. वो अबतक अपने वनडे करियर में 6 बार ये कारनामा कर चुके हैं.
5/5
सबसे तेज 100 और 200 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे में सबसे तेज 100 और 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे क्रिकेट में 200 का आंकड़ा पार किया था. हालांकि शमी पिछले काफी समय से भारत के टीम से बाहर चल रहे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.