5 Spinners Who Could Threaten India At 2025 Asia Cup Abrar Ahmed Rashid Khan Mohammad Nawaz 8062267
5 स्पिनर जो ASIA CUP में भारत के लिए बड़ा खतरा! पाकिस्तान के 2 गेंदबाज हैं लिस्ट में शामिल
Top 5 spinners threat to India in Asia Cup: एशिया कप 2025 में भारतीय बल्लेबाजों को इन 5 स्पिन गेंदबाजों से सर्तक रहना होगा. जो भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. आइए उन गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं.
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद का नाम फेहरिस्त में 5वें नंबर पर हैं. अबरार ने भारत के खिलाफ एक मैच खेला है. जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में दूसरी बार अबरार भारत के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं.
People are also watching
2/5
राशिद खान
अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. राशिद का हालिय फॉर्म काफी अच्छा रहा है. ऐसे में उनके अनुभव का देखते हुए भारतीय बल्लेबाजों को राशिद से सावधान रहना चाहिए.
3/5
मोहम्मद नवाज
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने हाल ही में ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके हैं. नवाज गजब की फॉर्म में हैं. वहीं नवाज का रिकॉर्ड भी भारत के खिलाफ काफी अच्छा है.
4/5
नूर अहमद
अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज नूर अहमद अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में इसका मुजायारा पेश किया था. ऐसे में अगर भारत का मुकाबला सुपर-4 में अफगानिस्तान के खिलाफ होता है. तो भारतीय टीम को नूर अहमद से सावधान रहना होगा.
5/5
दुनिथ वेलालागे
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेलालागे श्रीलंका के दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान कर चुके हैं. जिसका नतीजा ये रहा था कि काफी लंबे अरसे के बाद श्रीलंका ने भारत के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज जीती थी. ऐसे में दुबई जैसी पिचों पर उनका सामना कर पाना भारत के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.