6 Banks Disappear From April 2026 Government Big Announcement Cental Governement Bank Merger 8206022
अलर्ट! अप्रैल 2026 से गायब हो जाएंगे ये 6 प्रमुख बैंक, सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा
सरकार और RBI ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है जिसके मुताबिक केंद्र सरकार ने बैंकिंग सेक्टरों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. सुनने में आ रहा है कि देश में सरकार 6 बड़े सरकारी बैंकों को एक-दूसरे के साथ मिलाने की तैयारी कर रही है. जिससे की लाखों-करोड़ों खाता धारकों पर असर पड़ेगा.
केंद्रीय सरकार ने हाल ही में ये बड़ा फैसला लिया है कि देश के 6 प्रमुख बैंक अप्रैल 2026 से गायब हो जाएंगे. ये बैंक ज्यादातर किसी बड़े बैंक के साथ मिल जाएंगे.
People are also watching
2/6
क्यों लिया गया है ये फैसला?
बता दें कि केंद्र सरकार ये चाहती है कि भारत में कुछ ऐसे बैंक तैयार हो जो दुनिया के टॉप 100 बैंकों की लिस्ट में शामिल हो सकें. SBI भी ये चाहता है कि आगे चलकर देश में बड़े-बड़े बैंकों का निर्माण हो, ताकि उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ सके.
3/6
कौन-कौन से बैंक हैं इस लिस्ट में शामिल?
इस लिस्ट में बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, और पंजाब एंड सिंध बैंक भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि ये सभी बैंक किसी दूसरे बैंक में जाकर विलय हो जाता है.
4/6
शाखाओं के ओवरलैप होने से घटता है खर्चा
बता दें कि भारत में 1993 से लेकर अब तक कई बड़े बैंक मर्जर हो चुके हैं. बीते तीन दशकों में कई बैंक बड़े बैकों में जाकर मर्ज हुए. इसके अलावा आपको बता दें कि शाखाओं के मर्ज होने से खर्चा भी कम हो गया.
5/6
साल 2017 में हुआ जब बड़ा मर्जर
आपको बता दें कि हाल में सबसे बड़ा मर्जर साल 2017 में हुआ था जब SBI ने अपने छह बैंकों को अपने आप में मिलाया था. इस लिस्ट में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर,स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक शामिल थे जिन्हें मर्ज किया गया .
6/6
अप्रैल में हुए ज्यादातर मर्जर
साल 2017 से 2020 के बीच जितने भी बड़े मर्जर हुए वो ज्यादातर अप्रैल के महीने में हुए. साल 2026 में जो मर्जर होने जा रहा है इसे लेकर वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर कोई नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार भी अप्रैल के महीने में ये मर्जर होगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.