आकाश ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
अपनी इस धमाकेदार पारी के साथ ही आकाश चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आकाश से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड वेन व्हाइट के नाम था, जिन्होंने लीसेस्टरशायर के लिए एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. दिलचस्प बात यह है कि 2012 के उस मैच में, व्हाइट के साथी नेड एकर्सली ने भी केवल 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, और दोनों ने मिलकर केवल 20 गेंदों में 77 रन जोड़े थे.