टैक्स पेयर्स सेव कर लें ये डेट्स
इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने की 31 जुलाई 2026 की डेडलाइन भले ही निकल चुकी है, लेकिन टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स से जुड़े जरूरी काम अभी खत्म नहीं हुए हैं. अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच एडवांस टैक्स, टैक्स ऑडिट, ITR फाइलिंग और बिलटेड रिटर्न से जुड़ी कई महत्वपूर्ण डेडलाइन आने वाली हैं. इनमें से कुछ तारीखें सिर्फ खास कैटेगरी के टैक्सपेयर्स पर लागू होंगी. इसलिए अपनी कैटेगरी के हिसाब से तारीख जरूर जांच लें.





