गुरु दत्त और हिंदी सिनेमा
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अदाकार गुरु दत्त, जो अवसादी किरदारों में इतना डूब जाते थे कि देखकर लगता था जैसे सबकुछ वास्तविक हो रहा हो. गुरु दत्त ने कई फिल्मों में काम किया. मगर उनकी फिल्म कागज के फूल इतनी बड़ी फ्लॉप साबित हुई कि उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया. इसके बाद अभिनेता ने फैसला किया कि वे अब कभी किसी फिल्म का डायरेक्शन नहीं करेंगे. लेकिन गुरु की फिल्म प्यासा की सफलता ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इससे जुड़ी एक घटना ने उन्हें हिलाकर रख दिया था.