8th Pay Commission Scam Beware Of Such Links On Whatsapp Scam Alert 8319043
8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगे जा रहे हैं आप! WhatsApp पर आ रहे इस तरह के लिंक से बचें, खाली हो सकता है बैंक खाता
8वें वेतन आयोग की सैलरी बढ़ोतरी की खबरों के बीच WhatsApp पर फर्जी APK लिंक भेजे जा रहे हैं. इन्हें डाउनलोड करते ही मोबाइल और बैंक जानकारी चोरी हो सकती है. सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Indian Cyber Crime Coordination Centre ने चेतावनी दी है कि 8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp संदेश भेजे जा रहे हैं. इन संदेशों में सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर लोगों को धोखा देने की कोशिश की जा रही है.
People are also watching
2/8
कैसे फंसते हैं कर्मचारी?
फर्जी मैसेज में दावा किया जाता है कि नया वेतनमान जानने के लिए एक ऐप डाउनलोड करें. जैसे ही व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, उसे APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है, जो असली नहीं बल्कि खतरनाक सॉफ्टवेयर होता है.
3/8
APK फाइल क्यों है खतरनाक?
APK फाइल इंस्टॉल करते ही ठग मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. इससे बैंकिंग ऐप, मैसेज और निजी डेटा तक पहुंच मिल जाती है। इसके बाद खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं या अन्य फ्रॉड किए जा सकते हैं.
4/8
सरकार की सख्त चेतावनी
Ministry of Home Affairs के तहत काम करने वाली एजेंसियों ने साफ कहा है कि सरकार कभी भी WhatsApp पर APK फाइल भेजकर सैलरी की जानकारी नहीं देती. सभी आधिकारिक अपडेट सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर जारी होते हैं.
5/8
कहां से लें सही जानकारी?
8वें वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल https://8cpc.gov.in/ पर ही देखें. सोशल मीडिया या अनजान नंबर से आए संदेशों पर भरोसा करने से पहले स्रोत की पुष्टि जरूर करें.
6/8
इन बातों का रखें ध्यान (Do’s)
हमेशा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले जांच करें. अगर कोई बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करे, तो सीधे आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें। केवल विश्वसनीय न्यूज स्रोतों से ही जानकारी लें.
7/8
ये गलतियां बिल्कुल न करें (Don’ts)
किसी भी अनजान नंबर से आई APK फाइल डाउनलोड न करें। OTP, UPI PIN, डेबिट या क्रेडिट कार्ड विवरण, CVV या बैंक लॉगिन डिटेल किसी से साझा न करें. असली संस्थाएं ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगतीं.
8/8
क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे साइबर फ्रॉड?
सैलरी बढ़ोतरी और पेंशन अपडेट जैसी खबरें कर्मचारियों में उत्साह पैदा करती हैं. ठग इसी भावनात्मक माहौल का फायदा उठाते हैं. इसलिए जरूरी है कि हर कर्मचारी डिजिटल सतर्कता को अपनी आदत बना ले.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.