समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें
अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह भी पता होगा कि आपको समय-समय पर अपने पासवर्ड बदलते रहने चाहिए. हालांकि, ज्यादातर लोग महीनों और सालों तक ऐसा नहीं करते हैं. जो लोग ऐसा नहीं करते वह खासतौर पर हैकर्स के निशाने पर होते हैं. हमेशा एक मजबूत पासवर्ड रखें. आपका बैंकिंग पासवर्ड कम से कम 8 कैरेक्टर का होना चाहिए, जिसमें एक कैपिटल लैटर, एक स्मॉल लेटर, एक नंबर और एक स्पेशल कैरेक्टर जरूर होना चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपना पासवर्ड किसी को न बताएं और लिखकर अपने पर्स या बैग में कतई न रखें.