वुपर्टल श्वेबेबान ट्रेन क्या है?
जर्मनी के वुप्पर्टल शहर में 1901 से चल रही श्वेबेबान दुनिया की सबसे पुरानी सस्पेंशन ट्रेन है जो पटरियों से नीचे लटककर हवा में तैरती हुई चलती है. 124 सालों से यह ट्रेन नदी और सड़कों के ऊपर से गुजरती है और पहिए ऊपर की पटरी को पकड़ते हैं जिससे उल्टी चलने का भ्रम होता है.