A23a Antarctica Iceberg Melting Blue Color Satellite Images Size Shrinking 8263247
धरती पर मंडाराया खतरा! तेजी से पिघल रहा है मुंबई से दोगुने आकार का हिमखंड...सैटेलाइट तस्वीरों में दिखें तालाब
Antarctica Iceberg: अंटार्कटिका का एक विशाल हिमखंड तेजी से पिघल रहा है, जिसकी तस्वीरें अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई है, इस पर एक्सपर्ट्स ने बड़ी चिंता जताई है.
अंटार्कटिका का विशाल हिमखंड A-23a दुनिया के सबसे बड़े हिमखंडों में से एक है और अब ये तेजी से पिघल रहा है.
People are also watching
2/7
साल 1986
ये हिमखंड साल 1986 में फिल्चनर आइस शेल्फ से अलग हुआ था और तब से वैज्ञानिक इसे लगातार नजरें बनाए हुए हैं.
3/7
मुंबई से दोगुने आकार का
पहले इसका आकार लगभग चार हजार वर्ग किलोमीटर था जो मुंबई से दोगुना था लेकिन अब यह घटकर लगभग ग्यारह सौ वर्ग किलोमीटर रह गया है.
4/7
सैटेलाइट तस्वीरों में क्या दिखा?
सैटेलाइट तस्वीरों में इसकी सतह पर नीले रंग के पिघले पानी के तालाब दिखे जो इसके टूटने के अंतिम चरण का संकेत दे रहे हैं.
5/7
दरारों को भरता है पिघला पानी
वैज्ञानिक बताते हैं कि पिघला पानी दरारों में भरकर उनका वजन बढ़ाता है जिससे दरारें और खुलती हैं और हिमखंड जल्दी टूटता है.
6/7
ISS से ली गई तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरों में भी ऊपर नीले तालाब दिखे और किनारों पर पतली सफेद बर्फ की परत नजर आई. हिमखंड पर बनी पुरानी धारियां आज भी दिखती हैं जो ग्लेशियर के बहाव की दिशा बताती हैं.
7/7
क्या है पिघलने का कारण?
विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसा समय जल्द आएगा जब ये हिमखंड टूट जाएगा. इसकी वजह गर्म समुद्र और हवा का तापमान बढ़ना माना जा रहा है. (All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.