Aadhar Card Fraud Prevention How To Lock Biometric And Keep Your Bank Account Safe Online 8278392
अभी Lock कर लें अपना आधार कार्ड, नहीं तो आपकी प्राइवेसी का ताला तोड़ बैक अकाउंट खाली कर देंगे स्कैमर्स; जानिए पूरा प्रोसेस
Aadhaar Card Lock: आजकल आधार कार्ड से जुड़ी ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ठग आधार की जानकारी चुराकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपना आधार कार्ड सुरक्षित रखें.
आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है. ऐसे में इसके बढ़ते इस्तेमाल से ठगी का खतरा भी बढ़ा है.
People are also watching
2/7
स्कैम
कई बार बिना ओटीपी और कॉल के खाते से पैसे निकल जाते हैं, क्योंकि ठग आधार की बायोमेट्रिक जानकारी चुराकर बैंक में गलत तरीके से लेनदेन कर लेते हैं. ऐसे में स्कैम से बचने के लिए UIDAI आधार को लॉक करने के कि सुविधा देता है.
3/7
जानकारी का गलत तरीके से इस्तेमाल
आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और फोटो के साथ फिंगरप्रिंट व आंखों की स्कैनिंग होती है. यही जानकारी ठग गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं.
4/7
बायोमेट्रिक लॉक फीचर
UIDAI का बायोमेट्रिक लॉक फीचर आपकी फिंगरप्रिंट, आंखों और चेहरे की जानकारी को सुरक्षित करता है, ताकि बिना आपकी अनुमति कोई इसका इस्तेमाल न कर सके.
5/7
कैसे करें लॉक?
आधार लॉक करने के लिए UIDAI वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें, आधार नंबर डालें, ओटीपी से दर्ज करें और बायोमेट्रिक लॉक विकल्प को ऑन कर दें.
6/7
लॉक करने से क्या होगा?
लॉक होने पर ठग न तो आपके नाम से सिम ले सकते हैं, न बैंक में केवाईसी कर सकते हैं, इससे आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है.
7/7
बरतें सावधानी
जब भी आपको आधार का उपयोग करना हो, तब ही बायोमेट्रिक अनलॉक करें, काम होते ही फिर से तुरंत लॉक कर दें. समय-समय पर बैंक स्टेटमेंट जांचें, संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक और हेल्पलाइन में शिकायत करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.