बड़े खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने से आकाश चोपड़ा हैरान
पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल ही में आबू धाबी में हुए IPL के मिनी ऑक्शन की समीक्षा की है. इस चर्चा में उन्होंने तीन बड़े विदेशी क्रिकेटरों के अनसोल्ड रहने पर हैरानी जताई है. चोपड़ा ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों का नाम तो आखिर 3-3 बार इस ऑक्शन में सामने आ रहा था लेकिन फिर भी वे अनसोल्ड ही रह गए, जो बहुत हैरान करने वाला है. वह अपने यूट्यूब चैनल पर यह चर्चा कर रहे थे.