अपनी बेटी की इस बात से घबराते हैं अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में दी हैं. जल्द ही वो अब रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में नज़र आने वाले हैं. हाल में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय है. साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि वो हमेशा अपनी बेटी आराध्या से एक सवाल पूछने में घबराते हैं.





