0 के फेर में फंसे अभिषेक शर्मा
T20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने करियर में खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस साल की शुरुआत से पहले वह अपने इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 1 ही बार 0 पर आउट हुए थे. लेकिन वर्ल्ड कप शुरुआत से पहले वह 2 बार 0 पर आउट हुए और टी20 वर्ल्ड कप में ही लगातार 3 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बना गए.





