Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

तपती गर्मी में AC नहीं दे रहा ठंडक? तो अपनाएं ये बाल्टी वाला जुगाड़, पूरे दिन ठंडा रहेगा आपका कमरा

AC Cooling Tips: गर्मी बढ़ने से कई बार ऐसा लगाता है कि रूम में लगा एसी सही से कूलिंग नहीं कर रहा है. अगर आपके साथ भी ये समस्या हो रही है तो आप इस स्टोरी में में बताएं गए इस ट्रिक से कूलिंग बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में यहां...

By Rishabh Kumar | Updated: June 14, 2026 5:36 PM IST

AC कूलिंग कम क्यों करने लगता है?

गर्मी बढ़ने पर कई बार AC लगातार चलता रहता है, लेकिन कमरा ठंडा नहीं होता. ऐसे में लोग गैस या खराबी को कारण मानते हैं, जबकि असली वजह अक्सर बाहर लगी यूनिट होती है. (Image: AI)

आउटडोर यूनिट में छिपी होती है समस्या

AC का आउटडोर यूनिट तेज धूप और गर्म हवा में काम करता है. जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है, तब यूनिट को गर्मी बाहर निकालने में दिक्कत आती है.

Advertisement

भीषण गर्मी में AC पर बढ़ जाता है दबाव

AC कमरे की गर्मी को बाहर फेंकता है. लेकिन जब बाहर का तापमान 44 डिग्री या उससे ज्यादा हो, तो कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कूलिंग घट जाती है.

एक बाल्टी पानी कैसे बढ़ाती है कूलिंग?

साइंस डायरेक्ट में पब्लिश हुई एक रिसर्च के अनुसार, आउटडोर यूनिट की जाली पर पानी डालने से उसकी गर्मी कम होती है. इससे कंप्रेसर आसानी से काम करता है और कमरे में पहले के मुकाबले ज्यादा ठंडी हवा मिलने लगती है.

Advertisement

किन इलाकों में ज्यादा असरदार है यह तरीका?

दिल्ली, जयपुर, नागपुर और अहमदाबाद जैसे सूखे और गर्म शहरों में यह तरीका ज्यादा फायदा देता है. यहां पानी जल्दी सूखता है और यूनिट को जल्दी ठंडा करता है.

पानी डालते समय इन बातों का रखें ध्यान

पानी डालने से पहले AC को मेन स्विच से बंद करें. बाल्टी या शावर मोड वाले पाइप का इस्तेमाल करें. तेज प्रेशर वाले जेट स्प्रे से पानी डालने की गलती न करें.

बिजली का बिल कम करने में भी मददगार

जब कंप्रेसर जल्दी ठंडा हो जाता है, तो उसे कम समय तक चलना पड़ता है. इससे बिजली की खपत घटती है और गर्मियों में बिल 10 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है. ( All Image: Canva)