भारी-भरकम खर्च से बचा सकता है AC का फिल्टर
गर्मियों के मौसम में Air Conditioner हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन जाता है. लेकिन कई बार भरपूर बिजली और सही सेटिंग्स के बावजूद AC कमरे को इतना ठंडा नहीं कर पाता जितना उसे करना चाहिए. अगर आपके AC की कूलिंग भी अचानक कम हो गई है, तो मैकेनिक को बुलाकर भारी-भरकम खर्च करने से पहले एक बार उसका एयर फिल्टर (Air Filter) जरूर चेक कर लें.



