AC Gas Leakage: गर्मियों में लगातार इस्तेमाल होने की वजह से कई बार एसी से गैस की लीकेज होने लगती है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं लीकेज पर कौन से संकेत मिलते हैं.
1/7
AC की कूलिंग क्यों होती है कम
गर्मियों में लगातार इस्तेमाल की वजह से AC की गैस धीरे-धीरे कम हो सकती है. गैस कम होने पर AC पहले जैसी ठंडी हवा नहीं देता और बिजली ज्यादा खर्च होती है.
2/7
पुराने पार्ट्स बनते हैं वजह
लंबे समय तक इस्तेमाल होने से AC के पाइप, कॉइल और दूसरे पार्ट्स कमजोर हो जाते हैं. इनमें छोटे छेद बनने लगते हैं, जहां से गैस बाहर निकल सकती है.
3/7
कॉइल में जंग का असर
नमी और पानी की वजह से AC की कॉइल में जंग लग सकती है. यही जंग धीरे-धीरे गैस लीकेज की बड़ी वजह बन जाती है और कूलिंग कम होने लगती है.
4/7
गलत इंस्टॉलेशन से परेशानी
अगर AC सही तरीके से इंस्टॉल नहीं हुआ हो तो ढीले कनेक्शन और खराब फिटिंग की वजह से गैस लीक हो सकती है. इससे AC की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है.
5/7
गैस लीकेज के बड़े संकेत
अगर AC से बदबू आए, अजीब आवाज हो, बिजली बिल बढ़ जाए या बार-बार ट्रिप हो तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है.
6/7
समय पर सर्विस है जरूरी
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि साल में कम से कम एक या दो बार AC की सर्विस जरूर कराएं. इससे छोटी खराबी जल्दी पकड़ में आ जाती है.
7/7
फिल्टर और यूनिट रखें साफ
गंदे फिल्टर AC पर ज्यादा दबाव डालते हैं. साथ ही अगर यूनिट में क्रैक या डेंट दिखे तो तुरंत ठीक कराएं, वरना आगे बड़ी लीकेज हो सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.