क्या आप भी बार-बार AC को ON और OFF करते हैं?
गर्मी के मौसम में घर में दिन—रात AC चलना आम बात है लेकिन इस दौरान लोगों को बढ़ते बिजली बिल की भी चिंता सताती है. इसलिए कमरा ठंडा होने पर AC को बंद कर देते हैं और जब गर्मी लगती है तो फिर से AC चला देते हैं. AC को ON और OFF करने का यह सिलसिला चलता रहता है. लेकिन क्या बार—बार AC को ON और OFF करना सही है? ये एक ऐसा सवाल है जो गर्मियों में लगभग हर घर में बहस का मुद्दा बनता है. कुछ लोगों को लगता है कि कमरा ठंडा होते ही AC बंद कर देने से बिजली बचती है, वहीं कुछ का मानना है कि इसे लगातार चलने देना चाहिए. जबकि इस विषय पर एक्सपर्ट्स कुछ और ही कहते हैं. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के अनुसार AC को बार-बार चालू और बंद करना सही है या गलत.





