कमरे का साइज देखकर लेना चाहिए AC!
गर्मियों में AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कमरे के हिसाब से कितनी क्षमता का एयर कंडीशनर सही रहेगा. अगर आपका कमरा 10x10 फीट यानी करीब 100 वर्ग फीट का है, तो अक्सर लोग 1 Ton और 1.5 Ton AC के बीच उलझ जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बेहतर Cooling के लिए कौन-सा AC लेना चाहिए? दरअसल, सिर्फ कमरे का Size देखकर AC की Capacity तय करना सही नहीं होता. कमरे की दिशा, धूप, छत की ऊंचाई, खिड़कियों की संख्या और कमरे में मौजूद लोगों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की संख्या भी Cooling पर असर डालती है.





