AC की कूलिंग ने बारिश में कर दिया परेशान!
बारिश का मौसम आते ही गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन हवा में उमस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इस मौसम में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका एसी ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है या कमरे में चिपचिपाहट बनी हुई है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो महंगे मैकेनिक या टेक्नीशियन को फोन करने और पैसे खर्च करने से पहले घर पर सिर्फ एक जरूरी चीज जरूर चेक कर लें. अधिकतर मामलों में समस्या वहीं होती है और इसे आप खुद ही मिनटों में ठीक कर सकते हैं.