Acharya Balkrishna Weight Gain Tips Ayurvedic Remedies For Weight Gain In Hindi 8198572
आचार्य बालकृष्ण से जानें वजन बढ़ाने का सही तरीका! हफ्तेभर में दिखने लगेगा फर्क, पर्सनालिटी में आएगा 180 डिग्री का चेंज
Acharya Balkrishna Weight Gain: कुछ लोग दुबले-पतले शरीर की समस्या से काफी ज्यादा परेशान होते हैं. इस समस्या से आचार्य बालकृष्ण के असरदार तरीके छुटकारा दिला सकते हैं. ये नुस्खे आपके पतले शरीर में वजन बढ़ाने का काण कर सकेंगे.
कुछ लोग दुबले-पतले शरीर से परेशान होते हैं. इससे उनकी पर्सनालिटी फीकी लगने लगती है और लोग उन्हें चिढ़ाते भी हैं. जहां आबादी में बड़ी संख्या मोटापा घटाना चाहती है, वहीं इसी आबादी में कुछ लोग अपना मोटापा बढ़ाना चाहते हैं.
People are also watching
2/9
आचार्य बालकृष्ण के नुस्खे
आचार्य बालकृष्ण के आयुर्वेदिक नुस्खे आपके बढ़ते वजन को काफी कम कर सकते हैं. ये नुस्खे एकदम असरदार हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको तुरंत फर्क महसूस होगा. ये सुरक्षित उपाय आपके शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करेंगे.
3/9
वजन ना बढ़ने की वजह
आचार्य जी बताते हैं कि वजन न बढ़ने की मुख्य वजह है, आपका कमजोर पाचन होना, भूख कम लगना और शरीर में रस-धातु का ठीक से न बनना. इसलिए सिर्फ खाना बढ़ाने से नहीं, पाचन को दुरुस्त करना जरूरी है.
4/9
सुबह का सुनहरा नियम
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 चम्मच शतावरी पाउडर और 5-6 भीगे बादाम पीसकर मिलाएं. इसे पीने से शरीर में मांस-धातु बढ़ती है और हड्डियाँ मजबूत होती हैं.
5/9
दिन में क्या खाएं?
आचार्य के अनुसार, नाश्ते में केला, दूध, घी और गुड़ की रोटी खाएं. दोपहर के खाने में खिचड़ी में घी डालकर खाएं. दाल-चावल और दही जरूर लें. शाम को 10-12 मुनक्के का सेवन जरूर करें. इसके अलावा 4-5 अंजीर भी खा सकते हैं.
6/9
रात का खाना
रात का खाना हल्का रखें. कोशिश करें कि सोने से 2 घंटे पहले 1 गिलास दूध में अश्वगंधा मिलाकर जरूर पिएं. इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा. आचार्य के इस आयुर्वेदिक को नुस्खे पूरी निष्ठा के साथ फॉलो करें.
7/9
खास आयुर्वेदिक फॉर्मूला
मोटापे को बढ़ाने के लिए आचार्य बालकृष्ण जी का सबसे पावरफुल नुस्खा अपना सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच च्ववनप्राश, 1 चम्मच ब्राम्ही चूर्ण, 1 गिलास दूध को साथ में जरूर लें. इसे रोजाना रात में लेना चाहिए. इससे मांसपेशियां बढ़ती हैं और वजन तेजी से बढ़ने लगता है.
8/9
आदतों में बदलाव
वजन बढ़ाने के लिए कुछ आदतों में बदलाव भी जरूरी हैं. जैसे कि रात में 10 बजे तक सो जाना, सुबह 5-6 बजे उठकर प्राणायाम करना. इसके अलावा तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिए.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.