टेस्टी राजमा
भारतीय घरों में राजमा-चावल खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी ज्यादा पसंद होता है. घरों में राजमा-चावल बन जाए, तो लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं. कई बार लोगों की शिकायत ये रहती है कि कितना भी कुछ डालने के बाद राजमा होटल जैसा गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट नहीं बन पाता है. अगर आप भी चाहते हैं, कि राजमा की ग्रेवी बाहर की तरह काफी ज्यादा टेस्टी बने और घर पर सभी लोग आपकी तारीफ करें, तो एक छोटा-सा किचन हैक बताते हैं, जिसके इस्तेमाल से आप स्वाद को दोगुना तक बढ़ा सकते हैं.