अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत-
इन दिनों फास्ट फूड का क्रेज तेजी से लोगों में बढ़ा है. छोटा हो या बड़ा हर कोई इसके स्टॉल पर नजर आता है. हालांकि ये सेहत के लिए बेहद खराब होते हैं. आपके पसंदीदा चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें, जिन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कहा जाता है, को लेकर एक नए शोध में चौंकाने वाली बात सामने आई है. शोध के मुताबिक, इन अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत लोगों को उसी तरह जकड़ रही है जैसे शराब या ड्रग्स की लत लगती है. शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर इन खाने की चीजों को 'लत' की तरह नहीं पहचाना गया, तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. दुनिया भर में इसके गंभीर असर हो सकते हैं