Asia Cup 2025 के पहले ही मैच में बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 का बिगुल बज चुका है. टूर्नामेंट के इस 17वें एडिशन के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (Afghanistan vs Hong Kong) की टीमें आमने-सामने हुई.अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. अफगान टीम ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में हांगकांग की टीम की करारी मात दी. अफगानिस्तान की जीत के बाद भी इस मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है.