होर्मुज के बाद एक और नया संकट
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी दोबारा लागू कर दी है. इसके बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और इजरायल ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इन हमलों में ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर को डैमेज किया जा रहा है. ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं किया गया, तो ईरान के पुल और पावर हाउस को उड़ा देंगे. ईरान भी अमेरिका से पाई-पाई का हिसाब चुकता करने के मूड में है.