बीएसएफ का ड्रोन वारफेयर स्कूल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इंटरनेशनल बॉर्डर की रखवाली करने वाली बीएसएफ ने अपनी रणनीति बदली है. मध्य प्रदेश स्थित एक विशेष बीएसएफ स्कूल में जवानों के ड्रोन वॉरफेयर की ट्रेनिंग दी जा रही है. कुछ ही समय में 47 जवान इस स्कूल से कोर्स पूरा कर ड्रोन कमांडो बनकर निकलेंगे. मध्य प्रदेश में टेकनपुर स्थित बीएसएफ के प्रशिक्षण संस्थान में ड्रोन वारफेयर स्कूल स्थापित किया गया है और इसके पहले बैच की ट्रेनिंग हो रही है.