शोएब अख्तर- रफ्तार का सौदागर
दुनिया के महान तेज गेंदबाजों का जिक्र होता है, तो उसमें सबसे पहला नाम शोएब अख्तर का आता है. उनके नाम दुनिया में सबसे तेज गति (161.3 km/h) की गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अपनी रफ्तार भरी बॉलिंग के दम पर दुनिया भर में कहर ढाया है. अख्तर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ समेत दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपने तीखे बाउंसर्स पर चोटिल कर अपनी धाक जमाई थी.





