दिल्ली से ग्वालियर जाना होगा और आसान
दिल्ली से ग्वालियर और आगरा का सफर आने वाले समय में आरामदायक होने वाला है. दरअसल, आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जो यूपी-राजस्थान और मध्य प्रदेश को हाई-स्पीड रोड नेटवर्क से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद, दिल्ली से ग्वालियर की दूरी सिर्फ 4 घंटे में और आगरा से ग्वालियर का सफर करीब 75 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.





