कब से मिलेगी मुफ्त बिजली?
बिहार में 1 अगस्त 2025 से मुफ्त बिजली योजना शुरू होगी. इसके तहत जुलाई महीने के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. मतलब अगर आपकी खपत 125 यूनिट के अंदर रहती है, तो आपका बिल जीरो आएगा. 125 यूनिट से ज्यादा खपत करने वालों को सिर्फ एक्सट्रा यूनिट्स का बिल चुकाना होगा.





