Ai Imagination Of Delhi For Next 10 Years Amazing Scene Like Clean Environment Greenery Shining Yamuna Wins Everyone Heart 7883791
क्या 10 साल बाद ऐसी दिखेगी दिल्ली? एआई ने जो दिखाया दिल खुश हो जाएगा | देखिए
सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली का नाम आता है. मगर एआई ने जिस तरह का सीन अभी दिखाया है उसे देख हर कोई अचंभित है. सभी सोच रहे हैं कि अगले 10 सालों में वाकई दिल्ली ऐसी हो सकती है.
एआई की कल्पना में दिल्ली की सड़कों के दोनों ओर हरियाली फैली हुई है. पेड़, पौधे और हरियाली से शहर का नजारा खूबसूरत हो गया है.
People are also watching
2/10
लोग कर रहे मॉर्निंग वॉक
साफ वातावरण और खुली हवा में लोग सुबह की सैर करते नजर आ रहे हैं. जगह-जगह वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं.
3/10
ट्रेन के पास दिखी रिहायशी ग्रीनरी
रेलवे ट्रैक के दोनों ओर हरे-भरे पेड़ और साफ-सुथरे घर नजर आ रहे हैं. इससे इलाका प्रदूषण रहित लगता है.
4/10
मेट्रो स्टेशन के पास हरा-भरा नजारा
एआई के सीन में दिल्ली मेट्रो के पास का इलाका बहुत ही हरा-भरा दिख रहा है. यह नजारा पर्यावरण प्रेमियों को खासा भा सकता है.
5/10
मार्केट का शानदार डिजाइन
बाजारों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे सुंदर, साफ-सुथरे और पर्यावरण के अनुकूल नजर आते हैं.
6/10
हाइटेक ई-रिक्शा दिखे सड़कों पर
सड़कों पर हाइटेक, बिना धुएं वाले ई-रिक्शा चल रहे हैं. ये बिल्कुल साइलेंट और इको-फ्रेंडली हैं.
7/10
विविध प्रकार के वाहन
दिल्ली की सड़कों पर एआई ने कई तरह के स्मार्ट और प्रदूषण रहित वाहन दिखाए हैं, जो भविष्य का संकेत देते हैं.
8/10
यमुना पर हाइड्रोपोनिक खेती
एआई की कल्पना में यमुना नदी पर फ्लोटिंग फार्मिंग यानी हाइड्रोपोनिक खेती होती दिख रही है, जिससे पर्यावरण में संतुलन बना हुआ है.
9/10
पर्यावरण के अनुकूल रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट्स को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाया गया है. वहां हरियाली और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा गया है.
10/10
ऐतिहासिक जगहों की सफाई
दिल्ली की ऐतिहासिक स्मारकों के पास भी खूब हरियाली और साफ-सफाई दिखाई गई है, जो एक आदर्श शहर का संकेत देती है. (Credit: gp.tee)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.