Ai Impact Summit Delhi Robot Dog Technology History Uses Companies Future Robotics Trend 8317719
रोबोटिक्स कुत्ते ही क्यों बनाती हैं टेक कंपनियां...बिल्ली, शेर या बुल क्यों नहीं?
Robotic Dog History: दिल्ली में चले AI Impact Summit में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ज्यादा चर्चा रोबोट डॉग की हो रही है. कई टेक कंपनियां अपने स्मार्ट रोबोटिक कुत्तों को दिखा रही थी.
इंसान और कुत्तों की दोस्ती हजारों साल पुरानी मानी जाती है. कुत्ते को सबसे वफादार साथी समझा जाता है, इसलिए लोग उनसे जल्दी जुड़ाव महसूस करते हैं. यही भावनात्मक रिश्ता रोबोट डॉग को अपनाने में लोगों की हिचक कम करता है.
People are also watching
2/6
रोबो डॉग
रोबोट डॉग का इतिहास 1940 में शुरू हुआ, जब वैज्ञानिक John Hays Hammond Jr. ने Sparko नाम का पहला रोबोटिक कुत्ता बनाया. बाद में कई यूनिवर्सिटी और कंपनियों ने इस तकनीक को बेहतर बनाते हुए चलने और प्रतिक्रिया देने वाले मॉडल तैयार किए.
3/6
रोबोडॉग को कब मिली असली पहचान
रोबोट डॉग को असली पहचान तब मिली जब जापान की Sony ने AIBO लॉन्च किया. यह पहला ऐसा रोबोट था जिसे आम लोग खरीद सकते थे और बाजार में आते ही बेहद कम समय में पूरी तरह बिक गया था.
4/6
सेना के लिए किया गया डिजाइन
2005 में अमेरिकी कंपनी Boston Dynamics ने BigDog रोबोट बनाया, जिसे सेना के लिए डिजाइन किया गया था. इसका मकसद कठिन इलाकों में सैनिकों से पहले जाकर जानकारी जुटाना था, हालांकि ज्यादा आवाज के कारण इसे बाद में हटा दिया गया.
5/6
चीनी कंपनी
आज कई कंपनियां इंडस्ट्री, सुरक्षा और रिसर्च के लिए रोबोट डॉग बना रही हैं. चीनी कंपनी Unitree Robotics के रोबोट डांस और मार्शल आर्ट जैसे काम भी कर सकते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.
6/6
साइंस के साथ मार्केटिंग
रोबोट डॉग बनाने के पीछे साइंस के साथ मार्केटिंग भी बड़ा कारण है. कुत्ते का डिजाइन लोगों को डराता नहीं बल्कि अपनापन पैदा करता है. इसलिए अस्पताल, ऑफिस या कॉलेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इन्हें आसानी से स्वीकार किया जाता है.रोबोट डॉग बनाने के पीछे साइंस के साथ मार्केटिंग भी बड़ा कारण है. कुत्ते का डिजाइन लोगों को डराता नहीं बल्कि अपनापन पैदा करता है. इसलिए अस्पताल, ऑफिस या कॉलेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इन्हें आसानी से स्वीकार किया जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.