सोशल मीडिया पर गुजरात से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें समुद्र का पानी अचानक 1000 फीट पीछे तक चला गया है. सैलानियों ने जब ये नजारा देखा तब उनके भी होश उड़ गए.
1/8
हैरान करने वाला नजारा
सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. मगर अभी जो वीडियो वायरल हुआ है उसने बड़ी संख्या में लोगों को हैरान कर दिया है.
2/8
हजार फीट पीछे गया समुद्र
वायरल वीडियो गुजरात का होने का दावा किया गया है. बताया गया गुजरात में कई शहरों में समुद्र का पानी अचानक 1000 फीट से ज्यादा पीछे की तरफ चला गया है.
3/8
सूरत का वीडियो वायरल
इससे जुड़ा एक वीडियो सूरत के डुमस तट का होने का दावा किया गया है. बताया गया जब सैलानी समुद्र के किनारे पहुंचे तो देखा समुद्र में पानी ही नहीं है.
4/8
समुद्र की जमीन पर पहुंचे सैलानी
हैरानी की बात है समुद्र का पानी इतना पीछे चला गया कि सैलानी खुद ऐसी जगह पहुंच गए जहां थोड़े समय पहले समुद्र का पानी कई फीट ऊपर तक पहुंचा हुआ था.
5/8
कैमरे में कैद किया नजारा
सैलानियों ने जैसे ही इस अद्भुत नजारे को देखा तुरंत पूरी घटना को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया, जो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ है.
6/8
क्या है वजह
हालांकि एक्सपर्ट्स ने का मानना है कि ऐसा ज्यादातर मामलों में 'लो टाइड' यानी भाटा की वजह से होती है. इस दौरान समुद्र का पानी सामान्य स्तर से काफी पीछे चला जाता है. इससे समुद्र का तल दिखाई देने लगता है.
7/8
कई बार होता है ऐसा
ऐसे में गुजरात के तटीय इलाकों में यह प्राकृतिक प्रक्रिया कई बार देखने को मिलती है. सूरत के डुमस बीच, भावनगर के कोलियाक तट और कच्छ के कई हिस्सों में समुद्र का पानी ज्वार-भाटा के दौरान काफी आगे-पीछे होता है.
8/8
चमत्कार समझने लगे लोग
कुछ स्थानों पर पानी कई सौ मीटर तक पीछे चला जाता है. इसी कारण लोग समुद्र के अंदर तक पैदल जाते हुए भी नजर आते हैं. घटना के वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे चमत्कार और रहस्य से जोड़ना शुरू कर दिया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.