कौन है ये हीरो?
बॉलीवुड के बेहद शांत और गंभीर एक्टर Ajay Devgn ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. हर तरह के रोल करके लोगों को दिलों में अपनी जगह बनाने वाले इस अभिनेता की काजोल से एक मुलाकात ने उन्हें जीवनसाथी बना दिया. काजोल ने एक इंटरव्यू में फर्स्ट मीटिंग के बारे में बात करते हुए बताया था- फिल्म हलचल के सेट पर मैंने चिल्लाते हुए मेकर्स से पूछा था- मेरा हीरो कहां है?