प्रतीक यादव का निधन
Prateek Yadav Death: आज सुबह ही यादव परिवार से एक दुखद खबर सामने आई. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का महज़ 38 की उम्र में निधन हो गया. हालांकि मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्हें सुबह इमरजेंसी में लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रतीक, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और अखिलेश के सौतेले भाई थे. उनकी शादी अपर्णा यादव से हुई थी, उनकी दो बेटियां भी हैं. इसी बीच जानते हैं जब सियासी दुनिया में उनके लिए कदम रखना इतना आसान था, फिर उन्होंने अपने लिए अलग रास्ता क्यों चुना.





