Al Hind Airways Owner Net Worth T Mohammed Haris New Indian Airline Enter In Aviation Market Government Green Flag Three Airlines 8247094
Al Hind Airways: कौन हैं नई एयरलाइन अल-हिंद एयरवेज के मालिक और कितनी है उनकी नेटवर्थ? जवाब जानकर हिल जाएंगे आप
सरकार ने नई एयरलाइन्स अल-हिंद को हरी झंडी देदी है, जिसके बाद हर जगह इस फ्लाइट कंपनी के मालिक को लेकर चर्चा तेज हो गई है और हर कोई उनकी नेटवर्थ जानना चाहता है.
हाल ही में इंडिगो संकट के बाद केंद्र सरकार ने एविएशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तीन नई एयरलाइंस को परिचालन की मंजूरी दे दी है.
People are also watching
2/8
अल हिंद एयरलाइन की हर जगह चर्चा
नई मंजूरी पाने वाली एयरलाइंस में केरल स्थित अल हिंद एयरलाइन खास चर्चा में है. एयरलाइन को हरी झंडी मिलने के बाद इसके बिजनेस मॉडल, फ्यूचर प्लान और मालिक की संपत्ति को लेकर लोगों की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है.
3/8
कहां से शुरू होगा अल हिंद का सफर
अल हिंद एयरलाइन का मुख्य कार्यालय केरल के कालीकट में स्थित है. कंपनी शुरुआत में क्षेत्रीय और घरेलू उड़ानों पर ध्यान देगी. इसके लिए ATR 72-600 विमानों को बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई गई है.
4/8
कोच्चि बनेगा ऑपरेशन का केंद्र
एयरलाइन का ऑपरेशनल बेस कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. यहां कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ साझेदारी की जा रही है. शुरुआती चरण में केरल और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ने पर जोर रहेगा.
5/8
कौन हैं अल हिंद एयरलाइन के मालिक
अल हिंद एयरलाइन को प्रमोट करने वाली कंपनी अल हिंद ग्रुप है, जिसके प्रमुख टी. मोहम्मद हारिस हैं. वे ग्रुप के प्रमोटर और निदेशक हैं और ट्रैवल व टूरिज्म सेक्टर में उन्हें 30 साल से ज्यादा का अनुभव है.
6/8
पढ़ाई से लेकर खाड़ी देशों तक पकड़
मोहम्मद हारिस का जन्म केरल के कालीकट में हुआ. उन्होंने इतिहास और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया और फार्माकोलॉजी की पढ़ाई भी की. खाड़ी देशों के लिए यात्रा सेवाओं में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है.
7/8
अल हिंद ग्रुप का विशाल कारोबार
अल हिंद ग्रुप का कारोबार एयर टिकटिंग, टूर एंड ट्रेवल्स, होटल और चार्टर सेवाओं में फैला हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केवल टिकटिंग बिजनेस से ही ग्रुप हर महीने सैकड़ों करोड़ रुपये का कारोबार करती है.
8/8
कितनी है टी. मोहम्मद हारिस की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल हिंद ग्रुप का कुल टर्नओवर करीब 20,000 करोड़ रुपये बताया जाता है. हालांकि टी. मोहम्मद हारिस की निजी नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं है, लेकिन कारोबार के आकार को देखते हुए उनकी संपत्ति हजारों करोड़ रुपये आंकी जाती है.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.