Alcohol Is Dangerous For Health How It Become Addiction Quit 8265663
एक बार पीने के बाद क्यों बार-बार शराब पीने का करता है मन? इसकी लत से पीछा छुड़ाना मुश्किल क्यों? जानें
Alcohol Addiction: भारत में शराब की खपत तेजी से बढ़ रही है. यह शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करती. चलिए जानते हैं इसे पीने की आदत क्यों पड़ती है?
2000 में भारत में प्रति व्यक्ति शराब की खपत 2.3 लीटर थी, जो 2018 तक बढ़कर 5.5 लीटर हो गई. आज देश अल्कोहलिक ड्रिंक्स का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जिसकी कीमत लगभग 35 बिलियन डॉलर है.
People are also watching
2/8
किस उम्र के लोग शराब पी रहे?
2019 में जारी हुआ सरकारी सर्वे में पाया गया कि 10 से 75 साल के आयु वर्ग में हर सात में से एक भारतीय शराब पीता है. यह डेटा बताता है कि शराब पीना सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है.
3/8
शराब की लत और निजी जिंदगी पर असर
डॉक्टर चार्ल्स नोल्स ने अपनी किताब में बताते हैं कि शराब की लत सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करती है. शराब की लत से खुदकुशी के खयाल तक आते हैं.
4/8
भावनात्मक और सामाजिक प्रभाव
चार्ल्स ने किताब में निजी अनुभव साझा किए हैं, जिससे पता चलता है कि शराब की आदत घर और बाहर तनाव पैदा करती है. यह परिवार और दोस्ती के रिश्तों पर बुरा असर डालती है.
5/8
शराब पीने की आदत कैसे लगती?
शराब अक्सर सोशलाइजेशन, जश्न या तनाव भुलाने के लिए पी जाती है. इसकी लत लगने के पीछे जेनेटिक्स, माहौल और समाज द्वारा बनाए गए अपेक्षाएं होती हैं, जो इसे आदत बना देती हैं.
6/8
ज्यादा शराब पीने के कारण
चार्ल्स ने न्यूरोसाइंस और महामारी विज्ञान (Epidemiology) की मदद से समझाया कि शराब पीने के कई कारण होते हैं – जैसे जीन वेरिएंट, अल्कोहल मेटाबॉलिज्म, स्ट्रेस और सनसनी की चाहत. इसका कोई एक कारण नहीं होता.
7/8
मॉडर्न लाइफस्टाइल का असर
मॉडर्न कल्चर जैसे ऑफिस पार्टी, जश्न और विज्ञापन शराबखोरी को बढ़ावा देते हैं. लोग अनजाने में इन प्रोत्साहनों के प्रभाव में आकर शराब पीने लगते हैं.
8/8
शराब छोड़ने के उपाय
चार्ल्स शराब छोड़ने का फॉर्मूला नहीं देते, बल्कि यह बताते हैं कि शराब का शरीर और दिमाग पर क्या असर होता है. यह तथ्य रीडर को सोचने पर मजबूर करते हैं कि उसका शराब के साथ रिश्ता कैसा है और उसे इसे नियंत्रित करना चाहिए. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.