Alex Hales New Hero Of T20 World Cup Drugs Ban Returns After Three Year Now Hero For England 5735738
नशा, बैन, 3 साल बाद टीम में वापसी और इंग्लैंड को अपने दम पर जिता कर ले गए एलेक्स हेल्स
इस टी20 वर्ल्ड कप में एलेक्स हेल्स ने अपना जो किरदार दिखाया है. वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक वक्त वह टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में थे और अब टीम के अहम बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं.
नाबाद 86 रन ठोक, भारत को किया T20 वर्ल्ड कप से बाहर
इंग्लैंड को भारत ने 169 का लक्ष्य दिया था. एलेक्स हेल्स ने ताबड़तोड़ नाबाद 86 रन ठोककर भारत को हार का मुंह दिखाया. इस वर्ल्ड कप में रोचक है उनका सफर.
People are also watching
2/5
5 मैचों में ठोके हैं 211 रन
इस टी20 वर्ल्ड कप में एलेक्स हेल्स की यह दूसरी फिफ्टी थी. आज उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर जिस अंदाज में बल्लेबाजी की. उससे टीम इंडिया ने उनके सामने घुटने टेक दिए.
3/5
2019 में लगा था बैन
एलेक्स हेल्स को साल 2019 में ड्रग्स लेने का दोषी पाया गया था, जिसके बाद हेल्स की इंग्लैंड टीम से छुट्टी कर दी गई. अनुशासन और ड्रग्स के चलते उन्हें सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया गया.
4/5
तीन साल बाद टीम में वापसी
एलेक्स हेल्स 3 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले. लेकिन जब इंग्लैंड ने अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान किया तो उसी दिन जॉनी बेयरस्टो के चोटिल होने की खबर आई और यहां से हेल्स की किस्मत चमक उठी. तस्वीर: AFP
5/5
पहले फ्लॉप और फिर हुए हिट
इस टूर्नामेंट में एलेक्स हेल्स ने अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ अपनी पारी से भले ही निराश किया. मगर उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली और आज वह जोस बटलर के साथ इंग्लैंड की जीत के संयुक्त नायक बन गए.तस्वीर: AFP
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.